Monday 3 December 2018

जीवन - यज्ञ है -देवसुत



जीवन - यज्ञ है
जब ,
मैं - नहीं है
और सब - मैं है
तब ,
जीवन - यज्ञ है |

कैसे , कब , क्या, कहाँ - सब ,
सीखो जब
और
"मैंने किया" ,
मत बोलो
तब ,
जीवन - यज्ञ है |

इस राह पर पहला कदम
जब बोलो - सब साथ चलो ,
और चलो - सबको साथ
लेकर ,
खींचकर ,
पसीना तर हो जाओ ,
पर बोलो - मैं नहीं ,
तब ,
पथ तुम्हारा यज्ञ है ,
तब ,
जीवन - यज्ञ है |

सबके आंसू पोंछो ,
पर बोलो - मैं नहीं ,
सबकी भूख मिटाओ ,
पर बोलो - मैं नहीं ,
तब
जीवन - यज्ञ है |

भलों की करो भलाई ,
पर बोलो - मैं नहीं ,
बुरों की करो बुराई ,
और बोलो - सिर्फ - मैं ,
तब
जीवन - यज्ञ है |

-देवसुत


Photo By: Unknown
Submitted by: देवसुत
Submitted on: Mon Nov 19 2018 23:27:00 GMT+0530 (IST)
Category: Original
Language: हिन्दी/Hindi


- Read submissions at http://readit.abillionstories.com
- Submit a poem, quote, proverb, story, mantra, folklore, article, painting, cartoon or drawing at http://www.abillionstories.com/submit

No comments:

Post a Comment