Saturday 3 November 2018

Abuse -Anthony Liccione



It's better to look at a black and white world, rather than black and blue.

-Anthony Liccione


Photo By:
Submitted by: Anthony Liccione
Submitted on: Sun Oct 28 2018 04:04:05 GMT+0530 (IST)
Category: Original
Language: English


- Read submissions at http://readit.abillionstories.com
- Submit a poem, quote, proverb, story, mantra, folklore, article, painting, cartoon or drawing at http://www.abillionstories.com/submit

अपने मुँह... (Hindi Proverbs) -



अपने मुँह मियाँ मिट्ठू |
अर्थात: स्वयं अपनी प्रशंसा करना |
वाक्य: अच्छे आदमियों को अपने मुहँ मियाँ मिट्ठू बनना शोभा नहीं देता ।
English Translation of Hindi Proverb: own mouth uncle parrot
English Equivalent of Hindi Proverb: self-appreciation

अक्ल का चरने जाना |
अर्थात: समझ का अभाव होना
वाक्य: इतना भी समझ नहीं सके, क्या अक्ल चरने गयी थी ?
English Translation of Hindi Proverb: the brain has gone to eat grass
English Equivalent of Hindi Proverb: foolish

अपना हाथ जगन्नाथ |
अर्थात: स्वंय के द्वारा किया गया कार्य ही महत्वपूर्ण होता है.
English Translation of Hindi Proverb: my hand is god
English Equivalent of Hindi Proverb: god resides in one's action

सौ सुनार की एक लुहार की |
अर्थात: एक महत्वपूर्ण कार्य कई अनर्गल कार्यों से ज्यादा सटीक होता है.
English Translation of Hindi Proverb: a hundred of jewellers is equalled by one of the ironworker
English Equivalent of Hindi Proverb: None

सौ चूहे खा के बिल्ली चली हज को |
अर्थात: धूर्त व्यक्ति द्वारा धिकावे का किया गया अच्छा कार्य
English Translation of Hindi Proverb: after eating a hundred rats, the cat went on a pilgrimage
English Equivalent of Hindi Proverb: None

अधजल गगरी छलकत जाय |
अर्थात: मुर्ख व्यक्ति ज्यादा चिल्लाता है, जबकि ज्ञानी शांत रहता है.
English Translation of Hindi Proverb: half empty pot, spills more.
English equivalent of HIndi Proverb: Empty cans make more noise.

-


Photo By:
Submitted by:
Submitted on: Sun Jun 14 2015 18:09:14 GMT+0530 (IST)
Category: Folklore
Language: हिन्दी/Hindi


- Read submissions at http://readit.abillionstories.com
- Submit a poem, quote, proverb, story, mantra, folklore, article, painting, cartoon or drawing at http://www.abillionstories.com/submit

क़दम मिला कर चलना होगा -Atal Behari Vajpayee



बाधाएँ आती हैं आएँ
घिरें प्रलय की घोर घटाएँ,
पावों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ,
निज हाथों में हँसते-हँसते,
आग लगाकर जलना होगा।
क़दम मिलाकर चलना होगा।

हास्य-रूदन में, तूफ़ानों में,
अगर असंख्यक बलिदानों में,
उद्यानों में, वीरानों में,
अपमानों में, सम्मानों में,
उन्नत मस्तक, उभरा सीना,
पीड़ाओं में पलना होगा।
क़दम मिलाकर चलना होगा।



उजियारे में, अंधकार में,
कल कहार में, बीच धार में,
घोर घृणा में, पूत प्यार में,
क्षणिक जीत में, दीर्घ हार में,
जीवन के शत-शत आकर्षक,
अरमानों को ढलना होगा।
क़दम मिलाकर चलना होगा।

सम्मुख फैला अगर ध्येय पथ,
प्रगति चिरंतन कैसा इति अब,
सुस्मित हर्षित कैसा श्रम श्लथ,
असफल, सफल समान मनोरथ,
सब कुछ देकर कुछ न मांगते,
पावस बनकर ढ़लना होगा।
क़दम मिलाकर चलना होगा।

कुछ काँटों से सज्जित जीवन,
प्रखर प्यार से वंचित यौवन,
नीरवता से मुखरित मधुबन,
परहित अर्पित अपना तन-मन,
जीवन को शत-शत आहुति में,
जलना होगा, गलना होगा।
क़दम मिलाकर चलना होगा।

-


Photo By:
Submitted by: Atal Behari Vajpayee
Submitted on:
Category: Non-Original work with acknowledgements
Language: हिन्दी/Hindi


- Read submissions at http://readit.abillionstories.com
- Submit a poem, quote, proverb, story, mantra, folklore, article, painting, cartoon or drawing at http://www.abillionstories.com/submit